दुधिया पुल ढहा, सिल्लीगुड़ी-दार्जिलिंग रोड बंद... पश्चिम बंगाल में लैंडस्लाइड से 17 की मौत
Darjeeling Bridge Collapse पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पुल टूटने समेत भूस्खलन से 17 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच बना पुल धराशायी हो गया जिससे दोनों के बीच का संपर्क टूट गया है। जलपाईगुड़ी सिलीगुड़ी और कूचबिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं। दार्जिलिंग और सिक्किम के कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं।
- दार्जिलिंग में भारी बारिश से टूटा कहर।
- पुल टूटने से 17 की मौत और कई लोग लापता।
- सड़क पर हुई लैंडस्लाइड से टूटा दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी का संपर्क।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पुल टूटने और कई जगहों पर लैंडस्लाइड से हड़कंप मच गया है। इस आपदा में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों की मानें तो मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। आपदा की वजह भारी बारिश को बताया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। इससे नदियां पूरे उफान पर हैं। इसी बीच दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच बना एक पुल अचानक धराशायी हो गया।
जहां एक तरफ पुल टूटने से दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच का कनेक्शन टूट गया है, तो वहीं सड़क धंसने से दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के बीच बनी रोड भी ब्लॉक हो गई है।

Comments
Post a Comment